Breaking News

बदसूरत कहने पर निया को आया गुस्सा, ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

टीवी की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस निया शर्मा अक्सर अपने बोल्ड अवतार को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. अक्सर उन्हें अपने बोल्ड अवतार की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता है. अब निया शर्मा को उनके शो 'इश्क में मरजावां' के चलते ट्रोल किया गया है लेकिन इस बार निया ने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है. दरअसल 'इश्क में मरजावां' में अलीशा पंवार डबल रोल में दिखाई देती थी. लेकिन फिर निया शर्मा को उनमें से एक रोल के लिए शो में बुलाया गया जो सीरियल के फैंस खासकर अलीशा के फैंस को नागवार गुजरा. ऐसे ही एक फैन ने निया को बदसूरत बता दिया तो निया ने भी ट्वीट कर मुंहतोड़ जवाब दिया. निया ने ट्वीट कर कहा, "कैसा हो अगर आप अपने बदसूरत चेहरे से स्माइल को हमेशा के लिए निकाल दें. फिर भी देखते रहिए. इश्क में मरजावां.'' निया के जवाब के बाद इस फैन ने निया को ही ब्लॉक कर दिया. उन्होंने इसके बाद ट्वीट कर एक और ट्रोलर को करारा जवाब दिया. अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि 'कम से कम आप मेरे बदसूरत चेहरे को परदे पर देख रहे हैं लेकिन मैं अब भी तुम सबके चेहरेविहीन कालेपन को सह रही हूं. How about smiley exiting your ugly face forever!! Nonetheless keep watching #IshqMeinMarjawan https://t.co/7lJrKbKVOd— NIA SHARMA (@Theniasharma) January 10, 2019 Good atleast you get to see my ugly face onscreen .. i’m still bearing with all you faceless peice of s***!! Keep watching #IshqMeinMarjawan https://t.co/TJRjskEJVc— NIA SHARMA (@Theniasharma) January 10, 2019 Did she just block me? Couldn’t bear one tweet?— NIA SHARMA (@Theniasharma) January 10, 2019

from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi http://bit.ly/2QInB6B

No comments