कोलकाता रैली से पहले ममता की चेतावनी- 'BJP के ताबूत में कील साबित होगी विपक्ष की रैली'
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की तरफ से विपक्ष की 19 जनवरी को कोलकाता में आयोजित हो रही विशाल रैली लोकसभा चुनावों में बीजेपी के लिए 'ताबूत की कील' साबित होगी और चुनावों में क्षेत्रीय दल निर्णायक की भूमिका में होंगे. उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनावों में बीजेपी को 125 से ज्यादा सीटें नहीं मिलेंगी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्रीय दलों को बीजेपी से कहीं ज्यादा सीटें मिलेंगी. उन्होंने संवाददाताओं से कहा, 'चुनावों के बाद क्षेत्रीय दल निर्णायक की भूमिका में होंगे.' ममता ने एक सवाल के जवाब में कहा, 'रैली बीजेपी के ताबूत में कील साबित होगी. वे 125 सीटों से अधिक हासिल नहीं कर पाएंगे.' रैली की तैयारियों का जायजा लेने के लिए उन्होंने ब्रिगेड परेड ग्राउंड का भी दौरा किया. बताया जा रहा है कि इस रैली में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव, आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) प्रमुख चंद्रबाबू नायडू, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल, जनता दल सेकुलर (जेडीएस) के नेता पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा, नेशनल कांफ्रेंस प्रमुख फारुख अब्दुल्ला, डीएमके के एम के स्टालिन और कई अन्य महत्वपूर्ण नेता शामिल होंगे. (भाषा से इनपुट)
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2SWuRxz
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2SWuRxz
No comments