Bigg Boss के बाहर भी बरकार है सोमी और दीपक की दोस्ती, सोमी ने पहनी दीपक की दी हुई टी-शर्ट
कलर्स के पॉपुलर शो बिग बॉस 12 में सोमी खान के लिए बिहारी बाबू दीपक ठाकुर की दीवानगी दर्शकों को बेहद पसंद आई थी. दोनों की नोक-झोंक भरी केमिस्ट्री ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था. हालांकि सोमी ने दीपक के प्यार भरे प्रस्ताव को ठुकराते हुए सिर्फ दोस्ती का नाता रखने का वादा किया था. दर्शकों को लगा था कि सोमी और दीपक कि दोस्ती बस शो के लिए है. लेकिन ऐसा नहीं है शो के खत्म होने के बाद भी सोमी और दीपक की दोस्ती कायम है. जहां दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की फोटो पर कमेंट करते हैं. वहीं अब दीपक ठाकुर ने अपने इंस्टा अकाउंट पर सोमी की एक फोटो शेयर की है. लेकिन ये कोई ऐसी वैसी फोटो नहीं है.दरअसल, इस फोटो में सोमी ने दीपक की गिफ्ट की हुई टी-शर्ट को पहना है. पिंक कलर की इस टी-शर्ट में Music connecting People ?? लिखा है. दीपक इस फोटो को शेयर कर फूले नहीं समां रहे हैं. दीपक ने कैप्शन में लिखा- Music connecting People हमारा दिया गया टी-शर्ट पहनकर आज सोमी खान का जन्म सफल हो गया. इसके साथ दीपक ने एक लाफिंग इमोजी भी यूज किया. दीपक ठाकुर के इस पोस्ट पर कई बिग बॉस कंटेस्टेंट करणवीर बोहरा ने कमेंट किया है. करणवीर बोहरा ने लिखा- दीपोडा तुम्हारी जिंदगी सफल हो गई है क्योंकि सोमी खान तुम्हारी दोस्त है. इसका जवाब देते हुए दीपक ने कहा- भैय्या कम से कम अभी तो भाई का साइड ले लीजिए. सोमी खान ने भी दीपक के कैप्शन पर कमेंट कर लिखा- ''टक्कू...आपका जन्म सफल हो गया समझे आप. मैंने आपकी दी टी-शर्ट जो पहन ली. वैसे इसे मैंने बिग बॉस की याद में पहना है.'' View this post on Instagram A post shared by Deepak Thakur (@ideepakthakur) on Jan 14, 2019 at 3:35am PST दीपक ने सोमी के साथ फिनाले में अपने परफॉरमेंस को भी शेयर किया है. View this post on Instagram A post shared by Deepak Thakur (@ideepakthakur) on Jan 16, 2019 at 5:13am PST
from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi http://bit.ly/2TSjmY8
from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi http://bit.ly/2TSjmY8
No comments