Breaking News

Australian open 2019: बोपन्ना का सफर खत्म, अब अकेले पेस के कंधों पर भारतीय चुनौती

मेंस डबल्स के बाद भारत के रोहन बोपन्ना का सफर ऑस्ट्रेलियन ओपन के  मिक्स्ड डबल्स में भी खत्म हो गया है. मिक्स्ड डबल्स में बोपन्ना और यांग की जोड़ी को कड़े मुकाबले में फराह और ग्रोएनफेल्ड की जोड़ी ने 6-3, 3-6, 6-10 से हराया. 1 घंटे 3 मिनट तक चले इस मुकाबले में दोनों के बीच ही कड़ी टक्कर रही. बोपन्ना और यांग की जोड़ी ने जहां पहला सेट आसानी से अपने नाम कर लिया है. दूसरा सेट वैसे ही गंवा दिया. तीसरे और निर्णायक सेट टाइ ब्रेकर में जहां, जहां दोनों जोड़ी संघर्ष करती नजर आई. ऐस, विनर्स, रिटर्न विनर्स में बोपन्ना और यांग की जोड़ी मात खा गई. इससे पहले मेंस डबल्स से भी भारतीय चुनौती खत्म हो गई थी. दिविज शरण और रोहन बोपन्ना की जोड़ी को स्पेन के पाब्लो और लोपेज की जोड़ी ने 6-1, 4-6, 7-5 से हरा दिया था, जबकि भारत की दूसरी चुनौती लिएंडर पेस और जीवन की जोड़ी को भी पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि साल के पहले ग्रैंड स्लैम के भारत के लिए एक अच्छी खबर यह है कि मिक्स्ड डबल्स में पेस और उनकी जोड़ीदार स्तोसुर की जोड़ी ने कूलहोफ और पेसचेक की जोडी की 6-4, 7-5 से हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है. दूसरे सेट में मिली टक्कर पेस और उनकी जोड़ीदार को पहले सेट में भी मिली टक्कर मिली थी, लेकिन इस जोड़ी का अनुभव यहां साफ दिया और पहला सेट अपने नाम कर लिया, लेकिन दूसरे सेट में इस जोड़ी का काफी पसीना बहाना पड़ा. विपक्षी जोड़ी ने इस पूरे मुकाबले में जहां 5 ऐस लगाए, वहीं पेस और स्तोसुर की जोड़ी एक भी ऐस नहीं लगा पाई. विनर्स के मामले में भी विपक्षी जोड़ी हावी रही. उन्होंने पेस और स्तोसुर की जोड़ी के 18 के मुकाबले 22 विनर्स लगाए.

from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2RZi6Fe

No comments