भगवंत मान फिर से बनेंगे AAP के पंजाब प्रमुख, आज संभालेंगे प्रभार
आम आदमी पार्टी के संगरूर से सांसद भगवंत मान बुधवार को पंजाब इकाई का प्रभार संभालेंगे. पार्टी के एक प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और पार्टी के पंजाब मामलों के प्रभारी मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में वह प्रभार संभालेंगे. मान ने पिछले साल इस्तीफा दिया था. जिसे बीते शुक्रवार को आप की पंजाब इकाई ने सर्वसम्मति से अस्वीकार कर दिया था. गौरतलब है कि पिछले साल दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अकाली दल नेता बिक्रम मजीठिया से लिखित में माफी मांगी थी, जिसके बाद पार्टी की पंजाब इकाई बगावत पर उतर आई थी. आप के पंजाब अध्यक्ष भगवंत मान ने इसके चलते अपने पद इस्तीफा दे दिया था. भगवंत मान ने फेसबुक पर अपने इस्तीफे की जानकारी देते हुए लिखा था कि मैं आम आदमी पार्टी के पंजाब अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहा हूं, लेकिन ड्रग्स माफिया और हर तरह के भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी. भगवंत मान के इस्तीफे के पहले ही पंजाब के आप नेताओं ने केजरीवाल के इस कदम पर नाराजगी जताई थी. पंजाब में आप आपसी कलह से जूझ रही है. पिछले साल गुरप्रीत घुग्गी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था. वे पंजाब में पार्टी के संयोजक पद से हटाए जाने से नाराज थे. उनकी जगह संगरूर से सांसद भगवंत मान को ये पद सौंपा गया था. आप की एनआरआई विंग ने भी केजरीवाल को पत्र लिखकर भगवंत मान को संयोजक न बनाने की मांग की थी. इसके बाद भी पार्टी ने उन्हें ये पद सौंपा है. इसी साल हुए पंजाब विधानसभा चुनावों में आप दूसरे स्थान पर रही थी. हालांकि, उसे जीत का दावेदार माना जा रहा था. उसके नेताओं ने 100 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा भी किया था लेकिन असल नतीजे इससे अलग आए थे.
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2ME9H51
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2ME9H51
No comments