Breaking News

‘क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम’ के माध्यम से 6 लाख 12 हजार प्राथमिकी दर्ज- सुशील मोदी

पटना, 24 जनवरी (भाषा) बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने गुरूवार को कहा कि प्रदेश में 270 करोड़ रूपये की लागत से शुरू किए गए ‘क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम’ के जरिए अब तक 6 लाख 12 हजार प्राथमिकी दर्ज की गयी हैं। पटना के अधिवेशन भवन में आयोजित तीसरे ‘नेशनल फॉरेंसिक कॉन्फ्रेंस’ को सम्बोधित करते हुए सुशील कुमार मोदी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 270 करोड़ रूपये की लागत से ‘क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम’ की शुरूआत की है जिसके तहत अब तक 6 लाख 12 हजार एफआईआर दर्ज की गयी है।

from Bihar News: बिहार न्यूज़, Bihar News in Hindi, बिहार समाचार, Bihar Samachar, बिहार खबर, Latest Bihar News | Navbharat Times http://bit.ly/2CJ0VOP

No comments