Breaking News

निजी फाईनेंस कंपनी के कर्मी से 4.30 लाख रूपये की लूट

कटिहार, 21 जनवरी (भाषा) बिहार में कटिहार जिले के मुफस्सिल थानाक्षेत्र में सिरसा चौक के समीप सोमवार को अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर एक निजी फाईनेंस कंपनी के एक कर्मी से चार लाख 30 हजार रूपये लूट लिए । कटिहार अनुमंडल पुलिस अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि कटिहार—पूर्णिया मार्ग पर इस वारदात को एक मोटरसाइकिल से आए तीन अपराधियों ने अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पीडित तपन पासवान ने मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है । अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार, मुफस्सिल थानाध्यक्ष अरविंद सिंह के नेतृत्व

from Bihar News: बिहार न्यूज़, Bihar News in Hindi, बिहार समाचार, Bihar Samachar, बिहार खबर, Latest Bihar News | Navbharat Times http://bit.ly/2T7p2hd

No comments