लोकसभा चुनाव 2019: PM मोदी के खिलाफ इस बार मैदान में उतरेगा 'मुर्दा'
क्या आपने कभी यह सुना या देखा है किसी चुनाव में कोई मुर्दा मैदान में उतरा हो? अगर नहीं सुना तो अब सुनेंगे. इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव में वाराणसी से एक 'मुर्दा' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ मैदान में उतरेगा. इस बात का ऐलान शुक्रवार को मृतक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल बिहारी ने श्मसान घाट पर प्रेसवार्ता कर किया. उनका कहना है कि जितने भी पार्टियों के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं उनके खिलाफ वह मुर्दे को चुनाव मैदान में उतारेंगे. दरअसल अधिकारियों की मदद से राजस्व अभिलेखों में कई लोगों को मृत घोषित कर दिया गया है, लेकिन वह वास्तव में जिंदा है और अपने जीवित होने की लड़ाई लड़ रहे हैं. सभी पार्टियों के राष्ट्रीय अध्यक्षों के खिलाफ उतारे जाएंगे उम्मीदवार न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक ऐसे लोगों की लड़ाई लड़ने के लिए लाल बिहारी मृतक ने मृतक संघ के नाम से एक संगठन भी बनाया है. मृतक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शुक्रवार को एलान किया कि वह लोकसभा के चुनाव में प्रधानमंत्री के खिलाफ मृतक को चुनाव लड़ाएंगे. इसके लिए उन्होंने प्रत्याशी भी ढूंढ लिया है. हालांकि उन्होंने प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं किया. उन्होंने कहा कि सभी पार्टियों के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ भी वह प्रत्याशी मैदान में उतारेगे और वह प्रत्याशियों की तलाश कर रहे हैं.
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2szoogv
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2szoogv
No comments