Breaking News

VIDEO- सिवान: रंगदारी नहीं दी, हमलवारों ने ठेकेदार को गोलियों से भूना

बिहार के सिवान ज़िले में रंगदारी न देने पर अपराधियों ने एक ठेकेदार को मौत के घाट उतार दिया. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया है. मामले के मुताबिक लेबर ठेकेदार सुमित को कई दिनों से रंगदारी देने के लिए धमकाया और मजबूर किया जा रहा था. इसके बावजूद जब सुमित ने रंगदारी नहीं दी तो दो मोटरसाइकिलों पर सवार छह बदमाशों ने गोली मारकर सुमित को मौत के घाट उतार दिया. यह घटना पुलिस और प्रशासन पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही है और सिवान ज़िले में अपराध का खुलासा भी. देखें तफ्तीश.

from Latest News बिहार News18 हिंदी https://ift.tt/2rJyR8N

No comments