Breaking News

VIDEO: छपरा में जेसीबी से नष्ट की गई शराब की बड़ी खेप

बिहार में शराबबंदी के बाद भी आए दिन शराब पकड़ी जा रही है और नष्ट की जा रही है. इसी क्रम में, छपरा में रिविलगंज थाना में जब्त हजारों लीटर देशी एवं अंग्रेजी शराब को सोमवार को नष्ट किया गया. थाना परिसर में 849 लीटर देशी शराब और 2583 लीटर अंग्रेजी शराब पर जेसीबी मशीन चला कर पूरी तरह नष्ट किया गया और गड्ढा खोद कर दफन किया गया. रिविलगंज थाना पुलिस द्वारा पूर्व में यह शराब विभिन्न जगहों से छापेमारी कर जब्त किया गया था.

from Latest News बिहार News18 हिंदी https://ift.tt/2PNj5Ua

No comments