IPL 2019 के लिए RCB ने शामिल किए 7 हिटर
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इस साल अपनी टीम में दो नए हिटर शामिल किए हैं. इस तरह से प्योर हिटिंग करने वाले बल्लेबाजों की संख्या सात हो गई है. ये सात हिटर- कोहली, डीविलियर्स, शिमरॉन हेटमायर, शिवम दुबे, हेनरिक क्लासेन, मार्कस स्टोइनिस और मोइन अली हैं. ये दो हिटर शिमरॉन हेटमायर और शिवम दुबे हैं. दोनों ही अपने फन में माहिर खिलाड़ी हैं. वैसे हेटमायर ने तो अपने आपको अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साबित कर दिया है लेकिन घरेलू क्रिकट में दो बार ओवर में 5-5 छक्के लगाने वाले शिवम दुबे कैसे अपनी काबिलियत साबित करते हैं ये देखने वाली बात होगी. अच्छी बात ये है कि पिछले कुछ सीजनों से आरसीबी की बैटिंग कोहली और डीविलियर्स के इर्द गिर्द ही नजर आती थी. नए खिलाड़ियों के टीम में शामिल हो जाने से कुछ सांस लेने की फुर्सत जरूर मिलेगी. इसके अलावा उनके पास ऑलराउंडरों की फेहरिस्त भी है. बैट और गेंद से मोइन अली, मार्कस स्टोइनिस भूमिका निभाते नजर आएंगे. उनके अलावा उन्होंने हेनरिक क्लासेन को टीम में शामिल किया है. अच्छी बात ये है कि उन्हें उन्होंने सिर्फ 50 लाख की रकम के साथ खरीद लिया है. इसके अलावा RCB ने युवा खिलाड़ियों प्रयास बर्मन को 1.5 करोड़ पर अच्छा पैसे खर्च किया है.from Latest News क्रिकेट News18 हिंदी http://bit.ly/2BvNqBn
No comments