ईडी ने बृजेश ठाकुर के नाम पर पंजीकृत गाड़ियों का विवरण मांगा
मुजफ्फरपुर, 28 दिसंबर (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यहां जिला परिवहन कार्यालय (डीटीओ) से आश्रय गृह यौन उत्पीड़न कांड के मुख्य आरोपी बृजेश ठाकुर और उसके परिवार के सदस्यों के नाम से खरीदे तथा पंजीकृत कराए गए वाहनों का विवरण मांगा है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सहायक निदेशक (पटना) प्रवीण कुमार झा ने मुजफ्फरपुर डीटीओ को 27 दिसंबर को एक पत्र लिखकर धन शोधन निवारण कानून, 2002 के तहत बृजेश ठाकुर के खिलाफ हो रही जांच के संबंध में उसके एवं उसके परिवार के सदस्यों द्वारा खरीदे या अपने नाम पर पंजीकृत कराए गए वाहनों का विवरण देने का आग्रह किया था।
from Bihar News: बिहार न्यूज़, Bihar News in Hindi, बिहार समाचार, Bihar Samachar, बिहार खबर, Latest Bihar News | Navbharat Times http://bit.ly/2TeOZuM
from Bihar News: बिहार न्यूज़, Bihar News in Hindi, बिहार समाचार, Bihar Samachar, बिहार खबर, Latest Bihar News | Navbharat Times http://bit.ly/2TeOZuM
No comments