Breaking News

महाशक्ति बनने के लिए खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करे भारत : भागवत

धनबाद, 30 दिसम्बर (भाषा) आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को खिलाड़ियों से अपील की कि वे देश को अंतरराष्ट्रीय खेल पटल पर शीर्ष पर पहुंचायें। भागवत ने कहा कि यदि भारत खेलों में अपना प्रभुत्व स्थापित करने में सफल हुआ तो विश्व उसे एक महाशक्ति के तौर पर स्वीकार कर लेगा। भागवत ने यहां पास के बरवडा में क्रीड़ा भारती के तीन दिवसीय राष्ट्रीय शिविर के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सैन्य कर्मियों की तरह ही पूरे विश्व में खिलाड़ियों को सम्मान मिलता है। जो देश खेलों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं उन्हें महाशक्ति माना जाता है।

from Bihar News: बिहार न्यूज़, Bihar News in Hindi, बिहार समाचार, Bihar Samachar, बिहार खबर, Latest Bihar News | Navbharat Times http://bit.ly/2LGbw11

No comments