Breaking News

सरकारी जमीन पर घर बनाकर रह रहे थे लोग, प्रशासन ने खाली कराया

मुंगेर जिले में अवैध तरीके से सरकारी जमीन पर घर बनाकर रह रहे 21 घरों को प्रशासन ने खाली कराया. अतिक्रमण कर रह रहे सभी घरों को जेसीबी मशीन के द्वारा हटाया गया. दरअसल तारापुर अनुमडंल के हरपुर थाना अंतर्गत मौजा हरपुर में पोखर भिंड पर कुछ ग्रामीणों द्वारा कच्ची मकान बनाकर नाद खूंटा गाड़ दिया गया था तथा मवेशी का बथान बना कर उसे अपने कब्जे में कर लिया गया था. तारापुर अंचलाधिकारी (सीओ) अजय कुमार ने बताया कि पुलिस बलों की मदद से संबंधित जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया.

from Latest News बिहार News18 हिंदी https://ift.tt/2POkw4H

No comments