Breaking News

नीतीश ने फसल अवशेष में आग लगाने से वातावरण प्रदूषण पर चिंता जतायी

पटना, 13 दिसम्बर :भाषा: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किसानों द्वारा फसल के अवशेष में आग लगाने से वातावरण प्रदूषित होने को लेकर चिंता जताते हुए गुरूवार को कहा कि इस पर हर हाल में रोक लगनी चाहिए । बिहार विकास मिशन के शासी निकाय की पंचम बैठक (तृतीय चरण) की गुरूवार को अध्यक्षता करते हुए नीतीश ने कहा कि पटना और नालंदा में अधिकतर किसान अपने खेतों से फसल काटने के बाद उसके अवशेष में आग लगा रहे हैं जिससे वातावरण प्रदूषित हो रहा है। इस पर हर हाल में रोक लगनी चाहिये क्योंकि पंजाब

from Bihar News: बिहार न्यूज़, Bihar News in Hindi, बिहार समाचार, Bihar Samachar, बिहार खबर, Latest Bihar News | Navbharat Times https://ift.tt/2SGgBsm

No comments