Breaking News

VIDEO: सोनपुर के मेले में घोड़ा खरीदने को लेकर दो गुटों में मारपीट और फायरिंग

विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेले में उस समय अफरातफरी मच गई, जब घोड़ा खरीदने को लेकर हुए विवाद में फायरिंग हो गई. फायरिंग करने का आरोप मोकामा विधायक आनंद सिंह के समर्थकों पर लगा है. बता दें कि मोकामा विधायक अनंत सिंह के समर्थक घोड़ा खरीदने के लिए मंटू गोप नामक व्यक्ति को पेशगी दिया था लेकिन विधायक समर्थक समय पर घोड़ा नहीं लिए. जिसके चलते मंटू राय के द्वारा घोड़ा देने से इंकार कर दिया गया. इसी को लेकर दोनों गुटों के बीच भिड़ंत हो गई. इस दौरान तोड़फोड़ मारपीट और फायरिंग हुई. जिसके चलते घोड़ा बाजार से लोग भागने लगे. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

from Latest News बिहार News18 हिंदी https://ift.tt/2DL90Vf

No comments