Breaking News

VIDEO: टेंट दुकान समेत तीन घरों में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक

पटना के खगौल से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक टेंट दुकान समेत तीन घरों में भयानक आग लग गई है. इससे लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है. फिलहाल, मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गई हैं. आग बुझाने की कोशिश की जा रही है. जानकारी के मुताबिक, घटना खगौल के चिकटोली इलाके की है. कहा जा रहा है कि आग सबसे पहले एक कबाड़ की दुकान में लगी थी. इसके बाद देखते ही देखते आसपास के तीन घरों और टेंट दुकान को भी अपने आगोश में ले लिया. अभी दमकल की पांच गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है.

from Latest News बिहार News18 हिंदी https://ift.tt/2PNYQJU

No comments