Breaking News

VIDEO: सुपौल में अपराधियों ने घर लौट रहे मिस्त्री को मारा चाकू

सुपौल में अपराधियों ने राजमिस्त्री का काम कर घर लौट रहे मिस्त्री को चाकू मार दिया. इसके बाद ग्रामीणों ने घायल को अस्पताल में भर्ती किया. उसकी स्थिति नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बिराटनगर रेफर कर दिया है.घटना बलुआ थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव की है. बताया जा रहा है कि त्रिवेणीगंज से काम कर लौट रहे अधेड़ को अपराधियों ने बंदूक दिखाकर चाकू मार दिया. मौके पर बलवा थाना की पुलिस पहुंचकर छानबीन के दौरान एक जिंदा कारतूस और वह देसी कट्टा बरामद किया. इस मामले को लेकर बलवा थाने की पुलिस जांच में जुट चुकी है. इस घटना को लेकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

from Latest News बिहार News18 हिंदी https://ift.tt/2yIuoHu

No comments