मुजफ्फरपुर में आरएलएसपी कार्यकर्ताओं ने फूंका सीएम नीतीश का पुतला
आरएलएसपी सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा और जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार के बीच 'नीच' राजनीति की टकराहट अब खुलकर सामने आ गई है. मुजफ्फरपुर में आरएलएसपी नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका और नीतीश कुमार के विरोध में जमकर नारेबाजी की. पार्टी कार्यकर्ता उनके नेता को 'नीच' कहे जाने के सवाल पर उग्र हैं और लगातार विरोध कर रहे हैं. दरअसल, मुजफ्फरपुर में ही कुशवाहा ने अपने कार्यक्रम में नीतीश कुमार के खिलाफ 'नीच' राजनीति का बिगुल फूंका था, इसलिए विरोध की पहली चिंगारी भी यहीं से फूटी है. आरएलएसपी के स्वच्छता अभियान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुधीर ओझा नें कहा कि जब तक नीतीश कुमार अपना बयान वापस नहीं लेते तब तक आंदोलन जारी रहेगा. शनिवार को पार्टी पटना में नीतीश कुमार के खिलाफ राजभवन मार्च करेगी.from Latest News बिहार News18 हिंदी https://ift.tt/2JUtpIy
No comments