नहाय-खाय के साथ सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ आज से प्रारंभ
पटना, 11 नवंबर :भाषा: भगवान भास्कर की आराधना का चार दिवसीय महापर्व छठ नहाय-खाय के साथ रविवार से शुरू हो गया । आस्था के पर्व छठ के प्रथम दिन आज प्रात: व्रती अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पटना के गंगा घाट सहित प्रदेश के अन्य नदियों के घाटों और तालाबों के किनारे पहुंचे तथा स्नान एवं पूजा अर्चना के साथ नहाय-खाय की रस्म पूरी की । नहाय-खाय के दौरान व्रती अरवा चावल का भात, चने की दाल, कद्दू की सब्जी तथा धनिया के पत्ते की चटनी का भोग
from Bihar News: बिहार न्यूज़, Bihar News in Hindi, बिहार समाचार, Bihar Samachar, बिहार खबर, Latest Bihar News | Navbharat Times https://ift.tt/2AYE8Pt
from Bihar News: बिहार न्यूज़, Bihar News in Hindi, बिहार समाचार, Bihar Samachar, बिहार खबर, Latest Bihar News | Navbharat Times https://ift.tt/2AYE8Pt
No comments