तारिक अनवर ने पूर्व कांग्रेस नेताओं से पार्टी में लौटने की अपील की
पटना, तीन नवम्बर (भाषा) करीब दो दशक के बाद कांग्रेस में वापसी करने वाले तारिक अनवर ने पार्टी छोड़ने वालों से शनिवार को पार्टी में वापस लौटने की अपील की। उन्होंने केंद्र में भाजपा और बिहार में नीतीश कुमार सरकार को भी बाहर का रास्ता दिखाने का आह्वान किया। शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को छोड़ने के बाद अनवर पिछले हफ्ते दिल्ली में कांग्रेस में शामिल हुए। राकांपा में वह महासचिव थे। कांग्रेस के बिहार मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि राकांपा से अलग होने का उनका निर्णय ‘‘दुखदायी’’ था और स्पष्ट किया कि वह बिना शर्त कांग्रेस
from Bihar News: बिहार न्यूज़, Bihar News in Hindi, बिहार समाचार, Bihar Samachar, बिहार खबर, Latest Bihar News | Navbharat Times https://ift.tt/2RuWJYL
from Bihar News: बिहार न्यूज़, Bihar News in Hindi, बिहार समाचार, Bihar Samachar, बिहार खबर, Latest Bihar News | Navbharat Times https://ift.tt/2RuWJYL
No comments