Breaking News

दीपावली पर आवास सहायता प्राप्त दो लाख लोगों ने अपने नए घर में प्रवेश किया: श्रवण

पटना, आठ नवंबर :भाषा: बिहार के ग्रामीण विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने गुरुवार को बताया कि दीपावली के दिन आवास सहायता प्राप्त दो लाख लाभार्थियों ने अपने नए घर में गृह प्रवेश किया। श्रवण ने पटना में आज पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि दीपावली के दिन आवास सहायता प्राप्त दो लाख लोगों ने अपने नए घर में गृह प्रवेश किया। उन्होंने कहा कि सहायता राशि प्राप्त करने के बाद निर्धारित समय से पूर्व आवास पूर्ण करने वालों को 1,000 रुपये अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि मिलेगी ।

from Bihar News: बिहार न्यूज़, Bihar News in Hindi, बिहार समाचार, Bihar Samachar, बिहार खबर, Latest Bihar News | Navbharat Times https://ift.tt/2zB3vVA

No comments