लालू के बेटे तेजप्रताप ने पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक के लिए अर्जी दाखिल की
पटना, दो नवंबर (भाषा) राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद के बड़े बेटे और राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने शुक्रवार को एक स्थानीय अदालत में अर्जी दाखिल कर अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक की गुहार लगाई। संबंधों में सामंजस्य नहीं होने को वजह बताते हुए तलाक मांगा गया है। तेजप्रताप और ऐश्वर्या की शादी लगभग छह महीने पहले हुई थी। स्थानीय दीवानी अदालत में तेजप्रताप की तरफ से अर्जी दाखिल करने वाले वकील यशवंत कुमार शर्मा ने बताया कि हिंदू विवाह अधिनियम की धारा 13-ए के तहत तलाक मांगा गया है। इस धारा के तहत
from Bihar News: बिहार न्यूज़, Bihar News in Hindi, बिहार समाचार, Bihar Samachar, बिहार खबर, Latest Bihar News | Navbharat Times https://ift.tt/2zsijWe
from Bihar News: बिहार न्यूज़, Bihar News in Hindi, बिहार समाचार, Bihar Samachar, बिहार खबर, Latest Bihar News | Navbharat Times https://ift.tt/2zsijWe
No comments