Breaking News

उदीयमान सूर्य को दूसरा अर्ध्य देने के साथ ही महापर्व छठ संपन्न

पटना, 14 नवंबर :भाषा: उदीयमान सूर्य को दूसरा अर्ध्य देने के साथ ही चार दिनों का भास्कर उपासना का महापर्व छठ बिहार में हर्षोल्लास के बीच बुधवार को संपन्न हो गया। मंगलवार की शाम को व्रतियों ने बिहार की राजधानी पटना में गंगा किनारे और राज्य के विभिन्न इलाकों में अन्य नदियों, तालाबों और जगह—जगह बनाए पानी के कुंड में खडे होकर अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्ध्य दिया था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के परिवार में भी महिलाओं ने छठ पर्व के अवसर पर व्रत रखा था। नीतीश ने अपने परिजनों के साथ मुख्यमंत्री आवास परिसर में बनाए गए पानी के कुंड में खडे़

from Bihar News: बिहार न्यूज़, Bihar News in Hindi, बिहार समाचार, Bihar Samachar, बिहार खबर, Latest Bihar News | Navbharat Times https://ift.tt/2DD6Fwr

No comments