राम मंदिर सभी की सहमति से बनना चाहिए : राबड़ी
पटना, 26 नवंबर (भाषा) राजद की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सोमवार को कहा कि अयोध्या में राम मंदिर सभी की सहमति से बनना चाहिए। बिहार विधान परिषद परिसर में आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए राबड़ी ने भाजपा पर आरोप लगाया ‘‘जब भी चुनाव आता है तभी वह इस मुद्दे को उठाती है।’’ पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मामला न्यायालय के समक्ष है ऐसे में उसका फैसला आने पर मंदिर का निर्माण शुरू हो पाएगा । जबरदस्ती ऐसा नहीं किया जा सकता है ।
from Bihar News: बिहार न्यूज़, Bihar News in Hindi, बिहार समाचार, Bihar Samachar, बिहार खबर, Latest Bihar News | Navbharat Times https://ift.tt/2P3A7wS
from Bihar News: बिहार न्यूज़, Bihar News in Hindi, बिहार समाचार, Bihar Samachar, बिहार खबर, Latest Bihar News | Navbharat Times https://ift.tt/2P3A7wS
No comments