राजद विधायक इलियास हुसैन बिहार विधानसभा से अयोग्य घोषित
पटना, 20 नवम्बर (भाषा) बिहार में विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक मोहम्मद इलियास हुसैन को मंगलवार को अयोग्य ठहराया गया। उन्हें रांची में सीबीआई की अदालत की ओर से दो माह पूर्व भ्रष्टाचार का दोषी ठहराए जाने के दिन से ही अयोग्य माना जाएगा। विधानसभा की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार रोहतास जिले के डेहरी से विधायक हुसैन को 27 सितंबर से अयोग्य ठहराया जाता है। जिस दिन उन्हें अलकतरा घोटाला मामले में दोषी ठहराते हुए पांच साल के कारावास की सजा सुनाई गई थी। घटना 1990 के दशक की शुरूआत की है। हुसैन
from Bihar News: बिहार न्यूज़, Bihar News in Hindi, बिहार समाचार, Bihar Samachar, बिहार खबर, Latest Bihar News | Navbharat Times https://ift.tt/2qVxYth
from Bihar News: बिहार न्यूज़, Bihar News in Hindi, बिहार समाचार, Bihar Samachar, बिहार खबर, Latest Bihar News | Navbharat Times https://ift.tt/2qVxYth
No comments