Breaking News

महिला सिपाही की मौत के बाद हिंसा का मामला:175 सिपाही बर्खास्त, 23 निलंबित

पटना, चार नवंबर :भाषा: पटना में एक प्रशिक्षु महिला सिपाही की मौत के बाद यहां की पुलिस के गत शुक्रवार को हिंसक होने और न्यू पुलिस लाइन में तोड़फोड़ करने के मामले में 167 प्रशिक्षु सिपाहियों तथा आठ पुराने सिपाहियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है तथा 23 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक नैयर हसनैन खान जिन्हें सरकार ने इस मामले की जांच का जिम्मा सौंपा था, ने बताया कि हंगामे में शामिल 167 प्रशिक्षु सिपाहियों और आठ पुराने पुरुष सिपाहियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया

from Bihar News: बिहार न्यूज़, Bihar News in Hindi, बिहार समाचार, Bihar Samachar, बिहार खबर, Latest Bihar News | Navbharat Times https://ift.tt/2QiT3Jc

No comments