Breaking News

VIDEO: भोजपुर में आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार लोग घायल

भोजपुर में आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई. इसमें एक महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों को स्थानीय सदर अस्पताल में भर्ती किया गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझ बुझाकर मामले को शांत कराया. हालांकि इस मामले में अबतक प्राथमिकी दर्ज नहीं किया गया है. मामला नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा मोड़ का है. घायल युवक बिट्टू ने बताया कि पहले भी एक-दूसरे पक्ष के साथ मारपीट की घटना हुई थी. आज मैं जब बाजार से घर लौट रहा था तो चार लोगों ने घेरकर अचानक हमला बोल दिया.(अभिनय प्रकाश की रिपोर्ट)

from Latest News बिहार News18 हिंदी https://ift.tt/2AhP8H8

No comments