Breaking News

VIDEO: सीवान में अवैध शराब के साथ दो कारोबारी हिरासत में

अवैध शराब जब्ती के मामले में पुलिस ने एक और कदम आगे बढ़ाते हुए विदेशी शराब से लदी लक्जरी गाड़ी के साथ एक बाइक जब्त की. मामला मैरवा थाना क्षेत्र के बिहार- यूपी के बॉडर नौतन मोर का है. मैरवा पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि तस्कर लक्जरी गाड़ी से यूपी से शराब की खेप सीवान ला रहे हैं. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बिहार-यूपी की सीमा नौतन मोर के पास वाहन चेकिंग शुरू कर दी. इसी दौरान 25 कार्टन शराब के साथ कारोबारी गाड़ियों समेत पकड़ाई में आ गए. मैरवा पुलिस वाहनों के आधार पर संबंधित दूसरों तस्करों की गिरफ्तारी में जुट गई है. (रिपोर्ट- मृत्युंजय)

from Latest News बिहार News18 हिंदी https://ift.tt/2PBGQz8

No comments