Breaking News

VIDEO: पूर्णिया में दुर्गा पूजा के मौके पर डांडिया का आयोजन

पूर्णिया में दुर्गा पूजा के मौके पर डांडिया का आयोजन कई क्लबों और संगठनों द्वारा अलग-अलग कराये जा रहे हैं. स्वरम म्यूजिक एकेडमी ने ऐसे ही एक डांडिया नृत्य का आयोजन किया. आयोजन में बच्चों और किशोरियों ने डांडिया का प्रदर्शन किया. कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए सदर विधायक विजय खेमका ने कहा कि बेहतर नागरिक बनने और साबित होने के लिए सांस्कृतिक वातावरण को बनाये रखना और इसका विकास करना जरुरी होता है. कार्यक्रम में शहर के कई बुजुर्ग और गणमान्य भी मौजूद थे. (आर के पाठक की रिपोर्ट)

from Latest News बिहार News18 हिंदी https://ift.tt/2J0YdXJ

No comments