VIDEO: दुर्गा पंडालों में सुरक्षा के लिए SP ने निकाला फ्लैग मार्च, मनचलों की खैर नहीं
दुर्गा पूजा में शांति और सुरक्षा को लेकर पटना सिटी एडिशनल एसपी के नेतृत्व में सोमवार देर शाम पुलिस जवानों द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च आलमगंज थाने से शुरू होकर विभिन्न रास्तों से होता हुआ मालसलामी तक गया. लगभग 200 मोटरसाइकिल पर सवार पुलिस जवानों ने मुख्य सड़कों से लेकर गलियों तक में फ्लैग मार्च कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया. मालूम हो, पटना सिटी अनुमंडल अति संवेदनशील होने के कारण जिला प्रशासन पर्व-त्योहारों के मौके पर विशेष एहतियात बरतती है. इस मौके पर एडिशनल एसपी ने पर्व को लेकर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किया है.from Latest News बिहार News18 हिंदी https://ift.tt/2PBIVuY
No comments