Breaking News

सुपौल में छात्राओं की पिटाई मामला: सभी नौ आरोपी गिरफ्तार

सुपौल, 08 अक्टूबर (भाषा) बिहार के सुपौल जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में 30 छात्राओं की पिटाई मामले में सभी नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। आरोप है कि सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज अनुमंडल के डपरखा स्थित इस विद्यालय की दीवार पर पास के एक स्कूल के छात्रों द्वारा अपशब्द लिखे जाने का विरोध करने पर शनिवार की शाम को छात्रों और उनके अभिभावकों ने छात्राओं की स्कूल में घुसकर पिटाई कर दी थी। छात्राओं को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था

from Bihar News: बिहार न्यूज़, Bihar News in Hindi, बिहार समाचार, Bihar Samachar, बिहार खबर, Latest Bihar News | Navbharat Times https://ift.tt/2Cx6z8X

No comments