मैरेज हॉल में जुआ खेल रहे 24 गिरफ्तार
पटना, 09 अक्तूबर :भाषा: पटना शहर के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र स्थित एक मैरेज हॉल में जुआ खेल रहे 24 लोगों को बीती रात्रि गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने करीब 21 लाख रुपये जब्त किए । शास्त्रीनगर थाना अध्यक्ष अजित कुमार ने मंगलवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनु महाराज के नेतृत्व में एजी कॉलोनी स्थित न्यू दुर्गा मैरेज हॉल में छापेमारी कर पुलिस ने जुआ खेल रहे 24 लोगों को 20 लाख 70 हजार रूपये, एक लोडेड देसी कट्टा, ताश के 60 पैकेट और शराब की तीन बोतलों के साथ गिरफ्तार किया
from Bihar News: बिहार न्यूज़, Bihar News in Hindi, बिहार समाचार, Bihar Samachar, बिहार खबर, Latest Bihar News | Navbharat Times https://ift.tt/2A0JclL
from Bihar News: बिहार न्यूज़, Bihar News in Hindi, बिहार समाचार, Bihar Samachar, बिहार खबर, Latest Bihar News | Navbharat Times https://ift.tt/2A0JclL
No comments