Breaking News

दोस्त संग बांटेगा खदान में मिला 1.5 करोड़ी हीरा

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में 1.5 करोड़ रुपये के करीब की कीमत का हीरा पाने वाले मजदूर मोतीलाल प्रजापति का दिल सोने का निकला। हालांकि वह 42.9 कैरेट का बेशकीमती हीरा उसे ही खुदाई के दौरान मिला था, इसे उन्होंने अपने साथी रघुवीर प्रजापति के साथ साझा करने का फैसला किया था। रघुवीर ने कभी 8मीx8मी की जमीन लीज पर लेने के लिए 250 रुपये साझा करके मोतीलाल की मदद की थी।

from The Navbharattimes https://ift.tt/2NyE9MU

No comments