Breaking News

VIDEO: कुएं में तैरता मिला सेल्समैन का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका

छपरा में अगवा हुए एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव का शव कुएं में बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई है. मामला सहाजितपुर थानाक्षेत्र के पिपरपांती गांव का है. यहां दवा दुकान के सेल्समैन चुन्नू अंसारी को दुकान से ही अगवा कर लिया गया था. गुरुवार को कुएं में शव तैरता हुआ मिला तो लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस मामले में पुलिस ने जानकारी के बावजूद हील-हुज्जत की. पुलिस इस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही है और तीन लोगों से पूछताछ भी हो रही है. (रिपोर्ट- संतोष)

from Latest News बिहार News18 हिंदी https://ift.tt/2NrCltN

No comments