Breaking News

VIDEO: चोरी के आरोप में भीड़ ने ही मारा, अब भीड़ ही मांग रही इंसाफ

चोरी के आरोप में एक युवक पर जानलेवा हमले और इलाज के दौरान उसकी मौत पर पुलिस की कोई कार्रवाई न होने के खिलाफ स्थानीय लोगों ने खूब हंगामा किया. गौरतलब है कि सीतामढ़ी में तीन दिनों पहले कुछ लोगों ने पीट-पीटकर एक युवक की हत्या कर दी थी. युवक रुपेश कुमार झा पर उन्होंने चोरी का आरोप लगाया था और खुद ही मौत की सजा सुना दी थी. इसी मामले में वक्त बीतने के बाद भी पुलिस की तरफ से हत्यारों पर कोई कार्रवाई न होने के कारण स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया. उन्होंने सीतामढ़ी सोनबरसा मुख्य सड़क को सिंगरहिया गांव के पास जाम कर दिया. लोग नारेबाजी करते हुए हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे. (रिपोर्ट- राकेश)

from Latest News बिहार News18 हिंदी https://ift.tt/2OfHJgb

No comments