Breaking News

VIDEO: मधुबनी में बदमाशों ने व्‍यापारी से लूटे लाखों के जेवर

मधुबनी में बदमाशों ने व्‍यापारी से लाखों के जेवर लूट लिए. पूरा मामला घोघरडीहा थाना इलाके के तिलाठ गांव का है. यहां बीती रात उमेश साह और रमेश साह नामक व्यवसायी की सोने-चांदी के जेवरात की दुकान में तीन हथियारबंद बदमाश लूट की नीयत से घुस गए और कैश और जेवरात लेकर भागने लगे, तभी व्‍यवसायी ने बदमाशों को देख लिया और विरोध किया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी. इस दौरान रमेश साह और उमेश साह बुरी तरह जख्मी हो गए. दोनों को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. वहीं फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने एक बदमाश को खदेड़ कर पकड़ लिया और बेरहमी से उसकी पिटाई कर दी. मौके पर पहुंची पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

from Latest News बिहार News18 हिंदी https://ift.tt/2N56gqS

No comments