Breaking News

VIDEO: गंगा के तेज बहाव में बह गई सड़क, रेस्क्यू टीम ने बरामद किया अज्ञात शव

गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोत्तरी के कारण गुरुवार को नवगछिया के तेतरी दुर्गा स्थान के पास 14 नंबर सड़क लगभग 50 फीट के करीब बह गई. विक्रमशिला एप्रोच पथ को जोड़ने वाली इस सड़क के भारी बहाव की चपेट में आने से एक बोलेरो और एक ऑटो भी बह गया था. बताया जा रहा है कि ऑटो सवारियों से भरा हुआ था. चालक और सवारियों की खोज में एसडीआरएफ की टीम को रेस्क्यू पर लगाया गया था. रेस्क्यू टीम ने लगभग 36 घंटों बाद एक शव को एक बैग के साथ बरामद किया. शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है. (रिपोर्ट- राहुल)

from Latest News बिहार News18 हिंदी https://ift.tt/2NE3R6X

No comments