Breaking News

VIDEO: बच्‍चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, बेटे की मौत

बिहार के खगड़िया में बच्‍चों के मामूली विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए. इस दौरान विवाद बढ़ने पर हुई मारपीट में एक बच्‍चे की मौत हो गई. पूरा मामला चित्रगुप्त नगर के सन्हौली गांव का है. यहां के निवासी रामदेवो तांती का पड़ोसी से रास्ते से विवाद चल रहा था. इसी दौरान आज बच्‍चे के द्वारा रास्ते पर पानी गिरा दिया गया, जिसे पड़ोसी ने मना किया. बस इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया और फिर लाठी डंडे से रामदेवों तांती के परिवार वालो के लोगों को उसके पड़ोसी नें लाठी डंडे से पीटना शुरू कर दिया. इसमे रामदेव तांती की बेटे की मौत हो गई. वहीं चार लोग घायल हो गए. पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर पुरे मामले की छानबीन में जुट गई है.

from Latest News बिहार News18 हिंदी https://ift.tt/2PXBdLg

No comments