Breaking News

VIDEO: पटना में अस्पताल कर्मियों को नहीं मिल रहा वेतन, हड़ताल की धमकी

पटना के गुरु गोविंद सिंह अस्पताल के कर्मचारियों को पिछले दो महीनों से वेतन नहीं मिला है. इसे लेकर आक्रोशित स्टाफ ने अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और जल्द से जल्द वेतन भुगतान की मांग की. गौरतलब है कि अस्पताल में स्थायी अधीक्षक नहीं होने के कारण वेतन भुगतान नहीं हो पा रहा है और पिछले दो महीने से वेतन नहीं मिल सका है. कर्मचारियों का यह भी कहना था कि अस्पताल को रेफरल अस्पताल का दर्जा मिलने के बाद से दिक्कतें आ रही हैं. त्यौहारी मौसम को देखते हुए स्टाफ ने जितनी जल्दी संभव हो, वेतन भुगतान की मांग की है, अन्यथा हड़ताल की चेतावनी दी है. (रिपोर्ट- मनोज)

from Latest News बिहार News18 हिंदी https://ift.tt/2Dhj9KV

No comments