Breaking News

लुक में क्लासी, बढ़ियां बैटरी, देखें कैसी है Nokia के इस स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस

नोकिया की सेकेंड इनिंग की शुरुआत भले ही स्मूद न हुई हो लेकिन पिछले कुछ वक्त से ब्रैंड वापस फॉर्म में आता नजर आ रहा है. नोकिया 7 प्लस सेगमेंट का एक दमदार प्लेयर है और बजट सेगमेंट में जगह बनाने के लिए नोकिया ने लॉन्च किया नोकिया 6.1 प्लस. इस फोन को कंपनी ने चाइना में नोकिया X6 के नाम से लॉन्च किया था. फीचर्स की बात करें तो नोकिया 6.1 प्लस 5.8 इंच के डिस्प्ले पर 1080x2280 पिक्सल के फुल एचडी+ रेजॉल्यूशन के साथ आता है. नोकिया के बाकी फोन्स की तरह नोकिया 6.1 प्लस भी एंड्रॉयड वन सीरीज का पार्ट है और एंड्रॉयड 8.1 ओनोरियो पर काम करता है. फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर दिया गया है. वीडियो में देखें कैसा है इस फोन का कैमरा, कितनी है कीमत और क्या है इसकी बाकी खासियत.

from Latest News मोबाइल-टेक News18 हिंदी https://ift.tt/2MDlhMg

No comments