Breaking News

J&K: अनंतनाग में मुठभेड़, लश्कर का आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक पुलिस पिकेट पर हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों ने लश्कर के एक आतंकी को जवाबी कार्रवाई के दौरान मार गिराया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार देर रात आतंकियों ने अनंतनाग के अच्छाबल इलाके में जम्मू-कश्मीर पुलिस की एक पिकेट पर हमला किया था। इसके बाद हुई जवाबी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मौके पर ढेर कर दिया।

from The Navbharattimes https://ift.tt/2NtH4ue

No comments