नीतीश ने बिहार में शराबबंदी की समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय बैठक की
पटना, 15 सितम्बर (भाषा) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को अधिकारियों से कहा कि जब्त शराब के स्टाक को 15 दिन के भीतर नष्ट किया जाए। कुमार ने इसके साथ ही राज्य में शराबबंदी कानून के उल्लंघन में लिप्त पुलिसकर्मियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने का आदेश दिया। कुमार ने यह निर्देश अपने आधिकारिक आवास पर आयोजित एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिया। कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पुलिस थानों और अन्य स्थानों पर पड़े शराब के स्टॉक 30 सितम्बर तक नष्ट कर दिये जाने चाहिए। नीतीश कुमार सरकार ने बिहार में शराबबंदी कानून अप्रैल 2016 में लागू किया था। उन्होंने कड़े शराबबंदी कानून के उल्लंघन में पुलिसकर्मियों के संलिप्तता की खबरों को गंभीरता से लेते हुए कहा कि ऐसे अधिकारियों को ‘‘सरकारी सेवा में रहने का कोई अधिकार नहीं है।’’ कुमार ने ऐसे पुलिसकर्मियों के खिलाफ संबंधित पुलिस अधीक्षकों द्वारा ‘‘तत्काल कार्रवाई’’ की बात कही। उन्होंने इस तथ्य पर गौर किया कि बिहार में शराबबंदी के बाद शराब राज्य में मुख्य रूप से हरियाणा और अरूणाचल प्रदेश जैसे राज्यों से तस्करी करके लायी जा रही है। कुमार ने अधिकारियों से कहा कि वे इसके ‘‘स्रोत का पता लगाने’’ का प्रयास करें।भाषा अमित वैभववैभव
from Bihar News: बिहार न्यूज़, Bihar News in Hindi, बिहार समाचार, Bihar Samachar, बिहार खबर, Latest Bihar News | Navbharat Times https://ift.tt/2NeeA8x
from Bihar News: बिहार न्यूज़, Bihar News in Hindi, बिहार समाचार, Bihar Samachar, बिहार खबर, Latest Bihar News | Navbharat Times https://ift.tt/2NeeA8x
No comments