Breaking News

सीतामढ़ी में एम्बुलेंस चालकों के हड़ताल से चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था

सीतामढ़ी जिले में एम्बुलेंस चालकों ने हड़ताल कर दिया है. इसके चलते स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है. एम्बुलेंस चालक शुक्रवार सुबह से ही अपनी मांगों को लेकर जिला स्वास्थ्य समिति के कार्यालय के पास धरने पर बैठे हुए हैं. एम्बुलेंस कर्मियों का कहना है कि पिछले छह महीने से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है. ऐसे में उनकी आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई है. घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है. वहीं, एम्बुलेंस चालकों के हड़ताल के चलते मरीजों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ रही है. एम्बुलेंस उपलब्ध न होने के चलते कई मरीजों को प्राइवेट गाड़ी से अस्पताल लाया गया.

from Latest News बिहार News18 हिंदी https://ift.tt/2NJ1q2O

No comments