Breaking News

पनिया के जहाज से पलटनिया बनि अइह पिया...शारदा सिन्हा के गीतों से मंत्रमुग्ध हुए लोग

पटना के मगध महिला कॉलेज में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में कॉलेज की पूर्व छात्रा लोक गायिका पद्मभूषण शारदा सिन्हा को कॉलेज की प्राचार्या ने सम्मानित किया. वहीं, लोक गायिका शारदा सिन्हा ने भी कॉलेज के अपने पुराने अनुभवों को साझा किया और अपनी बेहतरीन गायकी से छात्राओं को झूमने पर मजबूर कर दिया. गौरतलब है कि अस्सी के दशक की शुरुआत से ही शारदा सिन्हा ने अपनी आवाज से मैथिली और भोजपुरी संगीत में जो योगदान दिया है वो अतुलनीय है. आज भी किसी गांव में शादी या पूजा समारोह शारदा सिन्हा के गीतों के बिना पूरा नहीं माना जाता.

from Latest News बिहार News18 हिंदी https://ift.tt/2CdNitI

No comments