माल्या के दावे पर प्रधानमंत्री मोदी, वित्त मंत्री जेटली को जवाब देना चाहिए: तेजस्वी
पटना, 12 सितंबर (भाषा) देश से भागने से पहले वित्त मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात करने संबंधी विजय माल्या के दावे को लेकर बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली को इसका जवाब देना चाहिए। तेजस्वी ने आज ट्वीट कर माल्या के उस दावे कि भारत छोडने से पहले उसने वित्त मंत्री जेटली से मुलाकात की थी, कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और वित्त मंत्री को इसका जवाब देना चाहिए। तेजस्वी ने मोदी सरकार पर घोटालेबाजों और भगोड़ों के साथ हाथ मिलाकर हजारों करोड़ रूपये की लूट की साजिश रचने का भी आरोप लगाया। बिहार के बक्सर जिले में हाल में एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत होने पर जिला प्रशासन ने उनकी मृत्यु बीमारी के कारण होने का दावा किया था। इस दावे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए तेजस्वी ने आरोप लगाया कि देश में खाद्य सुरक्षा कानून के होते हुए भी महादलित समुदाय से आने वाले दो बच्चों की मौत हो जाती है जिसके बारे में प्रधानमंत्री और राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को स्पष्टीकरण देना चाहिए। भाषा अनवर देवेन्द्र देवेंद्रदेवेंद्र
from Bihar News: बिहार न्यूज़, Bihar News in Hindi, बिहार समाचार, Bihar Samachar, बिहार खबर, Latest Bihar News | Navbharat Times https://ift.tt/2Mp73P1
from Bihar News: बिहार न्यूज़, Bihar News in Hindi, बिहार समाचार, Bihar Samachar, बिहार खबर, Latest Bihar News | Navbharat Times https://ift.tt/2Mp73P1
No comments