Breaking News

जदयू जाति आधारित नहीं बल्कि काम आधारित पार्टी— नीतीश

पटना, 16 सितंबर :भाषा: बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी ‘जाति आधारित’’ नहीं बल्कि काम आधारित है । पटना में मुख्यमंत्री आवास पर जदयू की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए नीतीश ने कहा कि उनकी पार्टी जाति आधारित नहीं बल्कि काम आधारित है और पार्टी कार्यकर्ताओं को अपनी ताकत का अहसास होना चाहिए । उन्होंने पूरे विश्वास के साथ कहा कि हमलोगों की ताकत लोकसभा में तो बढ़ेगी ही और 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में भी भारी बहुमत से हम वापस आएंगे। नीतीश ने पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति कर उन्हें प्रशिक्षित करने और प्रकोष्ठों के बीच समन्वय स्थापित करने तथा जिला स्तर पर राजनैतिक सम्मेलन करने पर जोर दिया। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशों का अविलंब पालन होगा । उन्होंने छात्रों, युवाओं और महिलाओं की विशेष सहभागिता पर जोर दिया तथा पार्टी के सभी मंत्रियों से आग्रह किया कि वे अपने प्रभार वाले जिलों के अलावा पास के अन्य जिलों पर भी ध्यान दें। वहीं जदयू के राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिंह ने कहा कि वोट की चिन्ता किए बिना केवल अपने नेता और अपनी सरकार के कार्यों को जनता के बीच रख देना है । जदयू की कार्यकारिणी की बैठक के दौरान प्रसिद्ध चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने उन्हें पार्टी की सदस्यता प्रदान की। कार्यकारिणी की बैठक के बाद जदयू के प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह के साथ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिंह ने पार्टी मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के साथ सीट समझौते के साथ सीट समझौते का मामला अंतिम चरण में है । इसकी शीघ्र ही घोषणा की जाएगी । भाषा अनवर रंजनरंजन

from Bihar News: बिहार न्यूज़, Bihar News in Hindi, बिहार समाचार, Bihar Samachar, बिहार खबर, Latest Bihar News | Navbharat Times https://ift.tt/2D1DNyh

No comments