तीन तलाक से संबंधित अध्यादेश को मंजूरी दिए जाने के लिए केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया
पटना, 23 सितम्बर :भाषा: केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री रविशंकर प्रसाद से रविवार को मुस्लिम महिलाओं ने मिलकर केंद्रीय मंत्रिमंडल के तीन तलाक से संबंधित अध्यादेश को मंजूरी दिए जाने पर विधि एवं न्याय मंत्री और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया । पटना शहर स्थित रविशंकर के आवास पर 60-70 की संख्या में पहुंची मुस्लिम समुदाय की महिलाओं ने उनसे मुलाकात कर केंद्रीय मंत्रिमंडल के तीन तलाक से संबंधित अध्यादेश को मंजूरी दिए जाने पर विधि एवं न्याय मंत्री को गुलाब का फूल भेंट किया और इसके लिए उन्हें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया ।
from Bihar News: बिहार न्यूज़, Bihar News in Hindi, बिहार समाचार, Bihar Samachar, बिहार खबर, Latest Bihar News | Navbharat Times https://ift.tt/2O1sPgC
from Bihar News: बिहार न्यूज़, Bihar News in Hindi, बिहार समाचार, Bihar Samachar, बिहार खबर, Latest Bihar News | Navbharat Times https://ift.tt/2O1sPgC
No comments