Breaking News

बिहार: मंदिर से अष्टधातु की 9 बेशकीमती मूर्तियां चोरी

बिहार के मधुबनी जिले के खिरहर थाना क्षेत्र के एक प्राचीन मंदिर से मंगलवार की रात अष्टधातु की नौ बेशकीमती प्राचीन मूर्तियां चोरी हो गईं। पुलिस के अनुसार, भाला बैंगरा गांव स्थित रामजानकी मठ में रात चोरों से धावा बोल दिया और वहां सिंहासन पर रखी नौ मूर्तियों को चोरी कर ले गए। खिरहर के थाना प्रभारी शैलेश कुमार झा ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

from Bihar News: बिहार न्यूज़, Bihar News in Hindi, बिहार समाचार, Bihar Samachar, बिहार खबर, Latest Bihar News | Navbharat Times https://ift.tt/2MLCdjL

No comments