Breaking News

पार्टी बिहार में 20 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए "तैयार" : मांझी

पटना, 17 सितंबर (भाषा) बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा :हम: सेक्युलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने कहा है कि उनकी पार्टी अगले लोकसभा चुनाव में राज्य की 40 लोकसभा सीटों में से 20 पर चुनाव लड़ने के लिए "तैयार" है ‘हम’ के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने बताया कि उनकी पार्टी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी के कल यहां समापन के बाद कुछ पत्रकारों के मांझी जी से इस संबंध में सवाल किया था। इस पर मांझी ने जवाब दिया था कि उनकी पार्टी अगले लोकसभा चुनाव में राज्य की 40 लोकसभा सीटों में से 20 पर चुनाव लड़ने के लिए "तैयार" है हालांकि, उन्होंने कहा कि मांझी जी ने उसी समय यह भी स्पष्ट कर दिया था कि उनकी पार्टी की तैयारी का मतलब यह नहीं है कि वे उक्त सीटों की मांग करेंगे। दानिश ने आरोप लगाया कि दुर्भाग्यवश मांझी जी के बयान के केवल एक हिस्से को गलत रूप से सत्ता पक्ष की ओर से पेश किया जा रहा है। बिहार में सत्ताधारी जदयू के प्रवक्ता संजय सिंह ने मांझी के उक्त बयान पर कटाक्ष करते हुए उन पर नीतीश कुमार के प्रति वफादार नहीं रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब वे अपना चरित्र राजद-कांग्रेस महागठबंधन में दिखा रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार में मंत्री विनोद नारायण झा ने कटाक्ष करते हुए कहा कि राजग छोडने के बाद मांझी महागठबंधन में "20-20" खेल रहे हैं। उल्लेखनीय है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी की करारी हार पर उसकी नैतिक जिम्मेवारी लेते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा देते हुए उस समय अपने विश्वासी रहे जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री बना दिया था। पर बाद में मांझी के पार्टी विरोधी बिगुल फूंकने पर उनके खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के दिन ही उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और वर्ष 2015 में बिहार विधानसभा चुनाव राजग के घटक तौर पर लडा था जिसमें मात्र वे स्वयं एक ही सीट पर विजय हासिल कर पाए थे । गत फरवरी महीने में मांझी राजग का साथ छोड राजद—कांग्रेस वाले महागठबंधन में शामिल हो गए थे । इस बीच बिहार विधान परिषद में कांग्रेस सदस्य प्रेम चंद मिश्रा और राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने मांझी के उस बयान के कारण महागठबंधन के भीतर किसी भी तरह के मतभेद से इंकार करते हुए कहा कि हर दल के नेता अपनी पार्टी का उत्साह और मनोबल बढाने के लिए कई तरह की बातें कहते हैं । राजग पहले अपने घर को व्यवस्थित करे । भाषा अनवर अमित नरेशनरेश

from Bihar News: बिहार न्यूज़, Bihar News in Hindi, बिहार समाचार, Bihar Samachar, बिहार खबर, Latest Bihar News | Navbharat Times https://ift.tt/2xg5AG8

No comments